Home / Entertainment मनोरंजन / इंस्ट्रूमेंटलिस्ट नील नय्यर को बॉलीवुड की सिंगिंग सेंसेशन पलक मुच्छल द्वारा ‘वंडरकिड’ के नाम से संबोधित किया गया

इंस्ट्रूमेंटलिस्ट नील नय्यर को बॉलीवुड की सिंगिंग सेंसेशन पलक मुच्छल द्वारा ‘वंडरकिड’ के नाम से संबोधित किया गया

इंस्ट्रूमेंटलिस्ट नील नय्यर को बॉलीवुड की सिंगिंग सेंसेशन पलक मुच्छल द्वारावंडरकिडके नाम से संबोधित किया गया

ऐस इंस्ट्रूमेंटलिस्ट नील नय्यर को बॉलीवुड की सिंगिंग सेंसेशन पलक मुच्छल द्वारावंडरकिडके नाम से संबोधित किया गया, नील 107 म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने वाले सबसे कम उम्र के इंस्ट्रूमेंटलिस्ट बन गए हैं

भारत का नील नय्यर 14 साल का एक बालक है जिसने 107 म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाकर रिकॉर्ड बनाया है׀ हाँ! आपने सही सुना׀ जबरदस्त टैलेंट और क्षमताओं के साथ एक बालक अपने विशाल टैलेंट और इंस्ट्रूमेंट स्किल्स के लिए आपको खड़ा होकर उसकी वाह-वाही करने पर मजबूर कर देता है׀ वह अपनी तरह का अकेला आर्टिस्ट है जिसे देखना कोई मिस नहीं करना चाहेगा׀

यह नील के प्रशंसकों के लिए भी सरप्राइज होगा कि पलक मुच्छल द्वारा नय्यर को फीचर किया गया׀ उन्होंने 21 नवम्बर, 2020 को ‘आओ तुम्हें चाँद पे ले जाएं’ नामक एक एपिसोड सीरीज लॉन्च की जिसके एपिसोड 2 में यंग टैलेंट को हाईलाइट करते हुए उन्होंने नील को फीचर किया׀ इसका कारण इन टैलेंटेड एपिसोड के माध्यम से बच्चों को बढ़ावा देना और उनका समर्थन करना और युवा पीढ़ी के लिए जागरूकता लाना है, जिसके बारे में पलक बहुत भावुक हैं। ऐस बॉलीवुड पलक मुच्छल ने अपने एपिसोड 2 में इस यंग टैलेंट नील नय्यर को ‘वंडरकीड’ के रूप में सम्मानित किया। यह खबर नील के प्रशंसकों के लिखे निश्चित रूप से बहुत अच्छी है׀ जैसे कि पलक ने हमेशा यह विश्वास रखा है कि यदि कोई अपना लक्ष्य हासिल करना चाहता है तो उसे अपनी मानसिकता को मजबूत रखना चाहिए׀ वह स्वयं भी बहुत दृढ निश्चयी हैं׀ उनके रीसेंट ट्वीट में, उन्होंने बहुत ही विनम्रतापूर्वक कहा कि 2200वीं सर्जरी आज पूरी हुई! 2200 जिंदगियां बचाईं गयी!, एक छोटी सी पहल जो मैंने 20 साल पहले अपने भाई पलाश के साथ की थी, वह अब मेरे जीवन का मिशन बन गया है!

नील ने केवल 5 वर्ष की उम्र से इंस्ट्रूमेंट बजाना शुरू कर दिया था׀ म्यूजिक के लिए उनका प्यार अटल और असामान्य है׀ जिस तरह से वह इंस्ट्रुमेंटल धुनों को हैंडल करते हैं और लोगों को उसी में उलझा देते हैं, वह देखने लायक चीज है। केवल 12 वर्ष की उम्र में नील 44 इंस्ट्रूमेंट बजाना जानते थे׀ म्यूजिक इंडस्ट्री में इस तरह के कम्पटीशन के साथ नील ने निश्चित रूप से अपनी क्षमताओं के साथ टैलेंट गेम में इजाफा किया।

म्यूजिक एक कला है और नील एक कलाकार है क्योंकि संगीत को समझने का उनका तरीका असाधारण है जो उन्हें एक असाधारण म्यूजिशियन बनाता है। नील को वर्ल्ड’स ग्रेटेस्ट इंस्ट्रूमेंटलिस्ट के ताज से भी नवाज़ा जा चूका है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है׀ नील ने जो हासिल किया है, उसे हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है और उसी को संजोया है। दुनिया भर के शिक्षक नील के पास हैं׀ चाइना, इंडिया, इटली और दुनिया के अन्य हिस्से׀ उन्होंने दुनिया भर के गुरुओं से अपने म्यूजिक लेसन लिया है, जिससे उन्हें विभिन्न संस्कृतियों, ज्ञान और भाषा को समझने में मदद मिली है।

जल्द ही 2021 में नील नय्यर बच्चों के लिए अपनी पहली ऑफिशियल एल्बम और म्यूजिक बुक रिलीज़ करने वाले हैं׀ क्या आप बहुत एक्साइटेड है? हाँ! यह यंग टैलेंट अपना पहला ऑफिसियल इंटरनेशनल एल्बम लॉन्च करेगा जो अपने आप में दुनिया भर के यंग टैलेंट्स के लिए प्रेरणा है जो म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

नील नय्यर वास्तव में लाखों बच्चों के लिए एक प्रेरणा हैं जो म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं |

About goindianews

Check Also

Beijing Handian Pharmaceutical Co., Ltd.’s COVID-19 हर्बल कंपाउंड ड्रग, HD1 ताई शेन ग्रैन्यूल्स को सफलतापूर्वक तैयार कर दिया गया है और इसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

Beijing Handian Pharmaceutical Co., Ltd.’s COVID-19 हर्बल कंपाउंड ड्रग, HD1 ताई शेन ग्रैन्यूल्स को सफलतापूर्वक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *